ग्रामिण अंचलो मे सामाजिक बुराईयो को दुर करने का लिया संकल्प | Gramin anchal main samajik buraiyo ko door karne ka liya sankalp

ग्रामिण अंचलो मे सामाजिक बुराईयो को दुर करने का लिया संकल्प

ग्राम चिखली मे आदिवासी जनचेतना की बैठक का आयोजन

ग्रामिण अंचलो मे सामाजिक बुराईयो को दुर करने का लिया संकल्प

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिले के विकासखंड सोंडवा अंतर्गत ग्राम चिखली मे शनिवार को आदिवासी जनचेतना की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चिखली, गेंदा, आमला, मुंडला, अकलघरा, कोसरिया, छोटी वनखड, बड़ी वदखड, बुरमा, चिंखी उमरी आदि गांव के पटेल एवं गांव के सेकड़ो गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। बैठक में शमशेरसिंह पटेल कुंडवाड नरेंद्र सरपंच चिखली, देवेंद्र सरपंच मुंडला, वधेशसिंह पटेल ग्राम जामली, रुमाल पूर्व सरपंच सहित सेकडो गणमान्य नागरिक बैठक मे  उपस्थित थे। बैठक मे सभी वक्ताओ ने अपने संबोधन मैं ग्राम में चल रहे अंधविश्वास व्यर्थ खर्चे मैं जैसे इंग्लिश दारू, शादी में बैंड बाजे डीजे, लड़की का दहेज, बाल-विवाह, मृत्यु बर्मा में बर्तन वितरण, रासायनिक खाद का उपयोग, शादी में कपड़े वितरण बर्तन सेट दान जैसी सामाजिक बुराई को बंद करने पर आपसी विचार विमर्श किया गया। इस बुराई को बंद करने का प्रयास करने का संकल्प लेते हुए नगद दान प्रक्रिया प्रारंभ करने को सर्वसम्मति से निर्णय लिया। प्रकृति के बिगड़ते वातावरण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण कर वृक्ष की रक्षा करने अनावश्यक वृक्ष नहीं काटना देसी गोबर खाद का खेती में उपयोग करना तथा गांव में अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल भेजकर पढ़ाई कराने तथा शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का और संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए एक राष्ट्र एक धर्म की भावना से मानव मात्र में चल रहे जाति  धर्म राजनीतिक क्षेत्र में आपसी भेदभाव दूर कर आपस मैं सहकारिता की पूर्व से चल रही है आदिवासी समाज भावना को बढ़ाते हुए गांव को समृद्ध बनाना तथा गांव समृद्ध तो देश समृद्ध की भावना पर प्रकाश डाला ग्राम तीर्थ जैसा निर्माण करना पर विचार विमर्श किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post