अवैध गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने देवर भाभी को किया गिरफ्तार
थांदला (कादर शेख) - नगर से 6 किलोमीटर दूर ग्राम भीमकुंड में रविवार को मुख्य चौराहे पर शाम मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच शाखा व स्थानीय पुलिस अमले ने प्लास्टिक थैली में 5 किलो गांजा तस्करी के लिए कहीं अन्यत्र ले जा रहे देवर भाभी को 5 किलो गांजा प्लास्टिक की थैली में जिसका बाजार मूल्य ₹40000 था दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी बीएल मीणा ने बताया कि आरोपी वीर सिंह सोहन सिंह व महिला बचूबाई अवैध रूप से गांजे की तस्करी के लिए अपने ग्रह गांव भीमकुंड चौराहे पर खड़े थे।
पुलिस ने दोनों को जिला जेल भेज दिया है विदित हो कि अंचल में अवैध रूप से मादक पदार्थ व नशीली वस्तु के बेचने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है जिससे युवा पीढ़ी अपराध की ओर बढ़ रही है थाना प्रभारी ने बताया कि इसी कड़ी के तहत प्रदेश शासन के निर्देश पर माफिया और तस्करों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध 8/2 एनटीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों को जिला जेल भेज दिया गया है उक्त मुहिम में क्राइम ब्रांच के राजेंद्र शर्मा एसआई इंद्रपाल राठौड़ एस आई एल सिसोदिया का सहयोग सराहनीय रहा विदित हो कि नगर में भी कई प्रमुख चौराहों पर गांजे व पाउडर के पाउच आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे अवैध कारोबारियों पर भी पुलिस की नकेल कसी जाएगी तथा उन्हें चिन्हित कर धर दबोचा जाएगा ।
Tags
jhabua
