पटवारी का 7 दिन का वेतन काटने हेतु कारण बताओं नोटिस जारी | Patwari la 7 din ka vetan katne hetu karan batao notice

पटवारी का 7 दिन का वेतन काटने हेतु कारण बताओं नोटिस जारी

पटवारी का 7 दिन का वेतन काटने हेतु कारण बताओं नोटिस जारी

जबलपुर (संतोष जैन) - कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में "राजस्व सरकार आपके द्वार योजना" क्रियान्वित कर राजस्व प्रकरणों को निराकरण किया जा रहा हैं। जिसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरई श्री कामेश्वर चौबे एवं नायब तहसीलदार कुरई श्री नितिन कुमार पटेल द्वारा आज 22 फरवरी को ग्राम अर्जुनी में आयोजित राजस्व शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। 

 निरीक्षण के दौरान हल्का पटवारी श्री सतीश पांडे पटवारी शिविर में अनुपस्थित पाये गये।जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरई द्वारा पटवरी श्री सतीश पांडे का 7 दिवस का वेतन काटने हेतु कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post