जिला आयुष कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 22 फरवरी को
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - नवनिर्मित आयुष कार्यालय के भवन का लोकार्पण एवं आयुष विंग भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम 22 फरवरी को दोपहर 3 बजे जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित होगा। उक्त नवनिर्मित भवन के लोकार्पण एवं नवीन विंग के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र शासन में चिकित्सा षिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डाॅ. विजय लक्ष्मी साधौ रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र शासन में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एवं पर्यटन विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रसिंह बघेल करेंगे। कार्यक्रम में विषेष अतिथि विधायक अलीराजपुर मुकेष पटेल, विधायक झाबुआ कांतिलाल भूरिया, विधायक जोबट सुश्री कलावती भूरिया, नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेष पटेल रहेंगे।
Tags
jhabua
