माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षाएं 2 मार्च से प्रारम्भ होंगी
उज्जैन (रोशन पंकज) - माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी व्यावसायिक तथा अन्य परीक्षाएं 2 मार्च से प्रारम्भ हो रही है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के प्रवेश-पत्र सम्बन्धित संस्था प्राचार्य के माध्यम से उपलब्ध करा दिये गये हैं। उपलब्ध कराये गये प्रवेश-पत्रों के बाद जिन संस्थाओं, छात्रों द्वारा नाम माध्यम अथवा विषय में ऑनलाइन संशोधन किये गये हैं या विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरे गये हैं, ऐसे विद्यार्थियों के संशोधित/नवीन प्रवेश-पत्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल उज्जैन के संभागीय अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शामिल होने वाले समस्त छात्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रवेश-पत्र देख सकते हैं और मूल प्रवेश-पत्र उपलब्ध न होने की स्थिति में डाऊनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
Tags
dhar-nimad