पेंशनर संघ सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाय | Pensioners sangh sadasyo ne divyang bachcho ke sath gantantra divas manaya

पेंशनर संघ सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाय

पेंशनर संघ सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाय

चंद्रशेखर आजाद नगर (अल्केश शाह) - हाल ही में पेंशनर संघ के नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वा रा पेंशनर संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल गौड़ एवं उपाध्यक्ष नगरसिंह जमरा के नेतृत्व में दिव्यांग नेत्रहीन पुनर्वास केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर में दिव्यांग बच्चों के साथ उपस्थित रहकर गणतंत्र दिवस मनाया | इस अवसर पर  छात्रों को  गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में  पेंशनर संघ अध्यक्ष मनोहर गौंड़ द्वारा  बताया गया तथा छात्रों की उपस्थित में  झंडा वंदन किया गया | दिव्यांग  छात्रों को मौके पर स्वल्पाहार कराया |

इस अवसर पर पेंशनर संघ की ओर से भोला सिंह परिहार, राजमल जैन, सरदार सिंह मेढा,भलसिंह चौहान, बी नलवाया, गंभीर सिंह अलावा व, मन्नालाल राठौड़ ,रामसिंह पाल, मूलसिंह हटीला, बीआर आर्य सहित समस्त पेंशनर एवं दिव्यांग छात्र-छात्रा उपस्थित रहे|

Post a Comment

Previous Post Next Post