दो अलग-अलग घटनाओं में नहर में दो डूबे
धामनोद (मुकेश सोडानी) - समीपस्थ ग्राम बंडीपुरा डोंगरगांव का 22 वर्षीय शक्ति और संतोष नहर में हाथ धोने के दौरान फिसल कर डूब गए। जिससे उसकी इस घटना में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सात बहनों में एक लोटा पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम में शोक की लहर छा गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शक्ति और उसका मित्र रवि जो कि विकलांग है, दोनों धामनोद से जलेबी लेकर घर की ओर निकले रास्ते में उन्होंने बैठकर जलेबी खाई, बाद शक्ति हाथ धोने के लिए नहर में उतरा किंतु इसी दौरान वह नहर के पानी में गिर गया।
पूरा घटनाक्रम रवि ने अपनी आंखों से देखा किंतु विकलांग होने के चलते वह अपने साथी को बचाने में असमर्थ रहा । उसने तत्काल मदद के लिए हंड्रेड डायल पर फोन लगाया, तब तक शक्ति डूब चुका था। तत्पश्चात घटना की जानकारी परिजनों को दी।
दरअसल घटना के बाद घटनास्थल के आसपास पुलिस शक्ति को तलाशती रही, किंतु दोपहर उसका उसका शव पनानिया के पास मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की ।
इधर समाचार लिखे जाने तक एक और के नहर डूब जाने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही मौके पर देर शाम तक पुलिस बल पहुंच चुका था। मृतक की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
Tags
dhar-nimad