दिल्ली रैली में गए युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मृतक को पांच लाख की आर्थिक सहायता राशी स्वीकृत
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - विगत दिनों नई दिल्ली में अभा कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत बचाओ रैली में अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मगन पिता भंगड़िया निवासी पटेल फलिया ग्राम बेगड़ी दिल्ली मे अचानक गुम हो गया था। उसके बाद राजस्थान के भरतपुर में उसका मृत अवस्था मे उसका शव बरामद हुआ था। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल एवं जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मृतक मगन को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की थी। इनकी मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता राशी अलीराजपुर कलेक्टर कार्यालय में आज शुक्रवार को जमा करा दी गई है। उक्त राशी का चेक कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल के हाथो से मृतक मगन के वैद्य वारिस उसके पिता भंगड़िया को सौंपा जाएगा। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।
Tags
jhabua