पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को दी श्रद्धांजलि | Purv mukhyamantri kailash joshi ko di shraddhanjali

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को दी श्रद्धांजलि

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का देहावसान हो गया इस खबर को सुनते ही है नगर मे शौक की लहर छा गई स्थानीय भाजपा कार्यालय पर नगर इकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा रखी गई। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि  भाजपा नेता संजय वैष्णव एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल ने श्री कैलाश जोशी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।प्रकाश डालते हुए उन्होंने बतलाया दुनिया उन्हें राजनीतिक संत क्यों कहती हे, इस विषय पर  विस्तृत रूप से जानकारी दी! सभी ने मोन रहकर   श्रद्धा सुमन अर्पित किए! भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश जायसवाल, मुकेश पटेल ,अनूप मीणा ,रणजीत ठाकुर ,राजेश पांडे, कुंदन पवार, सूरजमल शर्मा  , संजय सोनी ,अयूब पटेल, मलखान तोमर, मांगीलाल पथरिया ,गोलू वर्मा ,राम बिरला, विकास पटेल ,विक्की पटेल, राकेश साहू,  शेषमणि पटेल, कैलाश  सोलंकी, तोताराम पटेल ,कालू मारू, दिनेश पटेल, सद्दाम पटेल कृष्णा पवार, प्रेम मंडलोई ,नीतेश साखला, सहित काफी तादाद में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post