शरद पूनम पर होंगे विशेष आयोजन
थांदला कालिका माता मंदिर पर प्रातः कन्याभोज का भी आयोजन शाम को होंगे गरबे
थांदला (कादर शेख) - नगर में शरद पूनम पर विशेष आयोजन होते आये है। माँ त्रिमूर्ति कालिका माता मित्र मंडल ने माता के जगराता में उमड़ी अपार भक्ति से प्रेरित होकर आगामी 13 अक्टोबर शरद पूनम पर विशेष आराधना की तैयारियां की है। समिति सदस्यों ने बताया की इस दिन प्रातः 10 :30 पर कन्या भोज के आयोजन के साथ रात्रि में 111 लीटर दूध की खीर व 71 किलों साबूदाने की खिचड़ी प्रसादी के रूप में भक्तों को दी जाएगी। वही दोनों समय माता की महाआरती भी होगी।
Tags
jhabua