सैयदना साहब का आशीर्वाद हमेशा मुझ पर रहा है - विधायक कांतिलाल भूरिया | Sayyadna sahab ka ashrivad hamesha mujh pr rha hai

सैयदना साहब का आशीर्वाद हमेशा मुझ पर रहा है - विधायक कांतिलाल भूरिया

सैयदना साहब का आशीर्वाद हमेशा मुझ पर रहा है - विधायक कांतिलाल भूरिया

बोहरा समाज एक शांतिप्रिय समाज है - कलेक्टर प्रबल सिपाह

व्यापारी ही होते हैं बोहरा समाज के लोग - एसपी विनीत जैन

सैयदना साहब का आशीर्वाद हमेशा मुझ पर रहा है - विधायक कांतिलाल भूरिया

मेघनगर (जियाउल हक क़ादरी) - दाऊदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (ता उ सा) की तरफ से झाबुआ नवनिर्वाचित विधायक कांतिलाल भूरिया को थांदला आमील साहब शेख अली हुसैन भाई खेड़ी वाला द्वारा शाल ओढ़ाकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई साथ ही जिले के कलेक्टर प्रबल सिपाहा एवं पुलिस कप्तान विनीत जैन को भी सैयदना साहब की तरफ से आमील साहब द्वारा साल भेंट की गई वह आने वाले पर्व दीपावली के मुबारकबाद दी गई इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि बोहरा समाज एक शांतिप्रिय समाज है समाज जन धर्मगुरु के अनुआई है एवं सैयदना साहब ने समाज के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं समाज जन के लिए संचालित की है जिसका लाभ भी बोहरा समाज ले रहा है साथी पुलिस कप्तान ने कहा कि बोहरा समाज व्यापारी वर्ग में गिना जाता है जो हमेशा सैयदना साहब की मंशा अनुसार व्यापार करने में ज्यादा विश्वास रखते हैं और इमानदारी से व्यापार भी करते हैं झाबुआ नव निर्वाचित विधायक कांतिलाल भूरिया ने सैयदना साहब का आभार मानते हुए आमील साहब सहित समाज जन को भी दीपावली की बधाई दी और कहा कि उनकी विजय में सैयदना साहब का आशीर्वाद भी उन्हें मिला हुआ है व सैयदना साहब द्वारा  देशभर में  सफाई अभियान की मुहिम चलाई थी  जिससे  हर समाज फायदा ले रहा हैं । इस अवसर पर आमील साहब थांदला के साथ मुल्ला मुर्तुजा भाई कल्याणपुरा वाला ,शेख असगर भाई पटवारी, ताहेर भाई पर्वत वाला उपस्थित थे उक्त जानकारी बोहरा समाज मेघनगर के अध्यक्ष वह वाली मुल्ला अली असगर ईज्जी दे दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post