राजनीति के मैदान में खेल जरूर होना चाहिए लेकिन खेल के मैदान में राजनीति नही होना चाहिए - सिंधिया
मुरैना (संजय दीक्षित) - मुरैना में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज सुबह चम्बल क्रिकेट डिविजन एसोसिएशन खेल के मैदान का लोकार्पण किया।करुआ ग्राम में पहुंचकर खेल मैदान का फीता काटकर शुभारंभ किया।चम्बल डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।क्रिकेट पिच पर जाकर सिंधिया ने चौके छक्के मारे।कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सिंधिया ने कहा कि राजनीति के मैदान में खेल जरूर होना चाहिए लेकिन खेल के मैदान में राजनीति नही होना चाहिए।किसी के बयान पर बयान नही देता हूं।चंबल पर मुझे गर्व हैं जो महिलाओं की टीम ने मध्यप्रदेश में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाया हैं।प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्रिकेट का मैदान तैयार कराया गया है।कार्यक्रम के बाद पंचायती धर्मशाला में कार्यकर्तओं व पदाधिकारियों ने रुबरु हुए।इसके बाद विधायकों व पार्षदों ने सिंधिया का जगह जगह भव्य स्वागत किया।
Tags
murena