राज राजेन्द्र विद्या मंदिर में दिपोत्सव पर रांगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई
बच्चो ने प्रतियोगिता में बड चढ़ कर लिया हिस्सा
झकनावदा (राकेश लछेटा) - राज राजेन्द्र विद्या मंदिर झकनावदा पर दिपोत्सव के चलते विद्यालय परिवार द्वारा रांगोली व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नन्हे बच्चे-बच्चीयो द्वारा निबंध प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही स्कुल स्टाप द्वारा बच्चो को दिपावली पर्व क्यो मनाया जाता है के बारे में विस्तृत में समझाया। इसके साथ ही बच्चो ने रांगोली प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसके बाद स्कुल स्टाप द्वारा आमंत्रीत अतिथी जज निशा मिस्त्री व श्रीमति मंजू राठौड़ ने रांगोली प्रतियोगिता में बनी रांगोली का मुआयना कर समस्त बच्चो की सराहना की। साथ ही समस्त बच्चो के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुवे स्कुल स्टाप को धन्यवाद देते हुवे कहाॅ की आप इस प्रकार की गतिविधीयां स्कुल में अवश्य करवावे जिससे आने वाली नई पिड़ी के बच्चो को त्योहारो के बारे में जानकारी मिले व इस प्रकार की प्रतियोगिता में सहभागीता निभा कर एक्टीव भी बने।
समुहिक दिपावली मनाई
इस अवसर पर राज राजेन्द्र विद्या मंदिर स्कुल द्वारा समस्त बच्चो को सामुहिक दिपावली मनाने को प्रेरित किया गया जिसमें सभी बच्चो ने स्कुल प्रांगण में फुलजड़ी,अनार जलाकर दिपावली पर्व को बड़े की उत्साह और उमंग के साथ मनाया व पाॅच दिवसीय दिपावली पर्व की शुरूआत की।
Tags
jhabua

