निशा कान्वेंट विद्यालय में राष्ट्रिय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित
धार – देश के नवयुवको/किशोर/किशोरियों को तम्बाकू के दुष्परिणाम हेतु भारत शासन द्वारा राष्ट्रिय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्राम के अंतर्गत सभी विद्यालयो में गतिविधिया कर बच्चों को तम्बाकू सेवन से दूर करने हेतु जागरूकता के लिए एक कदम उठाया गया है आज इस कड़ी में धार जिले के जिराबाद में स्थित निशा कान्वेंट हायर सेकेंडरी विद्यालय में बच्चों को तम्बाकू सेवन के दुष्परिणाम बताए गए एवं विद्यालय की प्राचार्या निशा खान एवं शिक्षिका किरण मालवीय द्वारा बच्चों की कक्षाओ में जाकर लेक्चर दिए एवं इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका किरण मालवीय,नेमी राठोड,श्रीमती काला, संदीप भाबर, छगन गहलोत,इरफ़ान मालिक, विजय कुमार खोडे,किरण मालवी,मेरसिंह अचाले एवं अन्य ने अपनी भागीदारी प्रस्तुत की कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यालय की प्राचार्य निशा खान द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया|
Tags
dhar-nimad
