निगम आयुक्त के निर्देश पर निगम ने तोड़े पशु बाड़े लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
उज्जैन (दीपक शर्मा) - आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा आवारा मवेशियों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में पशु बाड़े तोडऩे की कार्यवाही आरंभ की गई है।
गत दिनों कलेक्टर जिला उज्जैन की बैठक में पशु मालिकों को 20 अक्टूबर तक उज्जैन सीमा से अपने पशु हटाने हेतु निर्देशित किया गया था तथा सचेत किया गया था कि 20 के बाद प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
आयुक्त प्रतिभा पाल ने जिला प्रशासन के निर्णय के क्रम में निगम अमले को निर्देशित किया है कि आवारा मवेशियों और पशु बाड़ों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही आरंभ करें।
आयुक्त के निर्देश के पालन में बुधवार को आशु डांगर इस्कॉन मंदिर, आशु डांगर लवकुश कॉलोनी, प्रेम पटेल इस्कॉन मंदिर, बाबू यादव न्यू अशोक नगर, गोविंद भाजिलाल अलखधाम, पप्पू पाल साकेत नगर स्थानों पर स्थित पशु बाड़ों को तोड़कर नष्ट किया गया। उक्त पशु पालकों के पास लगभग 700 पशु थे जिनमें से लगभग 500 पशुओं को मुहिम के दौरान पशु मालिकों द्वारा स्वयं शहर से बाहर भेज दिया था। किन्तु सम्पूर्ण पशु शहर से बाहर न भेजे जाने के कारण बाडों को तोड़े जाने की कार्यवाही की गई। शेष पशु जबतक शहर से बाहर नहीं होते है तब तक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Tags
dhar-nimad
