नवरात्रि पर झाकिया बनी आकर्षण का केंद्र | Navratri pr jhankiya bani akarshan ka kendra

नवरात्रि पर झाकिया बनी आकर्षण का केंद्र


स्था और श्रद्धा भरे माहौल में नवरात्रि उत्सव

छिंदवाड़ा/पिपला (प्रभाकर चोपड़े) - नगर के गांधी चौक में नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर जय भवानी नव दुर्गा मंडल द्वारा स्थापित दुर्गा प्रतिमा के अवसर पर प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम हो रहे है। इसी कड़ी में सुबह ,शाम आरती, पूजन, रात्रि में भजन प्रस्तुति दी जा रही हैं। नवरात्रि पर सभी और श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिमय वातावरण में दुर्गा माँ की आराधना और गुणगान हो रहा है।

झाकिया मन मोह रही, पूतना वध आकर्षण का केंद्र

गांधी चौक में नवरात्रि पर जय भवानी नव दुर्गा मंडल द्वारा आकर्षक झाकिया लोगो का मन मोह रही है। पूतना वध आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूतना वध का मार्मिक, सुंदर और मनोहारी दृश्य लोगो को लुभा रहा है। नगर में पूतना वध का दृश्य मंचन देखने बड़ी संख्या में लोग पहुच रहे है। नवरात्रि पर दुर्गा प्रतिमा स्थापना स्थानों पर धार्मिक गीत, संगीत के साथ चहल, पहल, बनी हुई है। प्रतिमा स्थापना स्थलों पर पेंडालो में साज, सजावट से शाम , रात्रि में मनोरम नजारा बन पड़ता है। नवरात्रि में उपवास करने वाले श्रद्धालुओं को फलाहारी खिचड़ी का वितरण भी हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post