नाले में वाहन गिरा अंदर बैठे बच्चे बाल-बाल बचे, नाराज महिलाएं बोली अध्यक्ष का घेराव करेंगे | Nale main vahan gira andar bethe bachche bal bal bache

नाले में वाहन गिरा अंदर बैठे बच्चे बाल-बाल बचे, नाराज महिलाएं बोली अध्यक्ष का घेराव करेंगे

नाले में वाहन गिरा अंदर बैठे बच्चे बाल-बाल बचे, नाराज महिलाएं बोली अध्यक्ष का घेराव करेंगे

धामनोद (मुकेश सोडानी) - वर्ष 2013 से  नाले को खोद के रखा है अब ना तो ना लिखा दुरुस्ती करण का कार्य किया जा रहा है नहीं उसे समतल अब आए दिन यहां पर दुर्घटना होती है कई बार परिषद और प्रशासन को अवगत कराया लेकिन सबब नहीं लिया आखिरकार आज फिर दुर्घटना हुई यह कहते हुए मौजूद महिलाओं ने परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की मामला था धामनोद वार्ड क्रमांक 4 का जहां के रहवासी विगत कई  वर्षो से खुदे हुए नाले के कारण परेशान है

शनिवार हुई दुर्घटना 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड में रहने वाले  बाबू बुंदेला ने बताया कि घर के पास से एक टेंपो में 4 बच्चे बैठकर बाजार की तरफ जा रहे थे तभी खुदे हुए नाले में सीधा जाकर टेंपो गिर गया जिससे दुर्घटना होते बाल बाल बची पूर्व में कई बार अवगत कराने के बाद भी जिम्मेदारों को ध्यान कहीं से कहीं तक नहीं जा रहा है

मौजूद पार्षदों ने लगाया आरोप हम कांग्रेस के इसलिए सुनवाई नहीं होती

महिलाओं के साथ प्रतिनिधि बनकर आए पार्षद प्रतिनिधि सुनील गिरवाल और महेंद्र राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पार्षदों की परिषद में सुनवाई कम होती है वहां के निवासियों की हमेशा उपेक्षा की जाती है वर्ष 2013 से नाला खुदा होने के बाद भी उसका कार्य नहीं किया जा रहा है कहीं न कहीं जवाबदार भी इसमें शामिल है

महिलाओं ने दी चेतावनी 2 दिन में सुनवाई नहीं तो परिषद अध्यक्ष  का घेराव करेंगे

मौके पर मौजूद महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद में सुनवाई करने वाला कोई नहीं है सीएमओ अवकाश पर है ओर अध्यक्ष ने आने से मना कर दिया यहां तक कि मौजूद महिलाएं ने चेतावनी दी कि यदि 2 दिन के भीतर उपरोक्त जगह पर कार्य शुरू  नही किया गया तो परिषद अध्यक्ष का घेराव करेंगे जिसकी जवाबदारी भी इन्हीं की रहेगी

Post a Comment

Previous Post Next Post