नगर को पॉलीथिन मुक्त करने हेतु कपड़े की थैलिया वितरित की | Nagar ko polythene mukt krne hetu kapde ki theliya vitrit ki

नगर को पॉलीथिन मुक्त करने हेतु कपड़े की थैलिया वितरित की

नगर को पॉलीथिन मुक्त करने हेतु, कपड़े की थैलिया वितरित की

धरमपुरी (गोलू पटेल) - नगर को पॉलीथिन मुक्त करने हेतु नगर पत्रकार संघ व मप्र आंचलिक पत्रकार संघ के द्वारा गुरुवार को नगर में कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया। नगर में खरीददारी करने आए ग्राहकों को कपड़े की थैलियां प्रदान कर पॉलीथिन का उपयोग न करने की समझाइज़ भी दी गई। पत्रकारों के द्वारा चलाई ग‌ई इस मुहिम में नगर के अधिकारी व समाजसेवी भी शामिल हुए। अधिकारियों नगर को पॉलीथिन मुक्त करने के अभियान की प्रशंसा की पॉलीथिन मुक्त भारत-पॉलीथिन मुक्त नगर के उद्देश्य को लेकर मप्र आंचलिक पत्रकार संघ व नगर पत्रकार संघ के द्वारा अभियान के माध्यम से गुरुवार को नगर में कपड़े की थैलियों का वितरण कर पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की गई। स्थानीय बस स्टैंड,जवाहर मार्ग व सब्जी बाजार में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आये खरीददारों को कपड़े की थैलिया वितरित कर पॉलीथिन के दुष्प्रभावों से परिचित करवाया। 

नगर को पॉलीथिन मुक्त करने हेतु, कपड़े की थैलिया वितरित की

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन काबरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी बीएल अटोदे,नगर परिषद सीएमओ रामप्रसाद भावरे, उपनिरीक्षक केसी मंडलोई, सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश सरोदे,समाजसेवी राघवेन्द्र जोशी, मनीष महाजन,पर्यावरण प्रेमी सुधीर शर्मा व आंचलिक पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमरावत,जिला मंत्री त्रिलोक राठौड़,ब्लॉक अध्यक्ष शरद पंडित,राजकुमार सिंह सोलंकी, कमलेश राठौड़,कमलेश भवरे, गोलु पटेल,नितिन साल्वी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post