महाकाल मंदिर के पास लगी आग लाखों रुपए के पाइप जलकर हुए खाक | Mahakal mandir ke pass lagi aag

महाकाल मंदिर के पास लगी आग लाखों रुपए के पाइप जलकर हुए खाक


उज्जैन (दीपक शर्मा) - श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के समीप प्लास्टिक के पाइपों में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि इस घटना में बड़े पैमाने पर माल का नुकसान हुआ है। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में लाखों रुपए मूल्य के पाइप जलकर नष्ट हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद जब क्षेत्र में मौजूद लोगों ने घटनास्थल से धुआं उठता देखा तो वे उस ओर दौड़े, कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक मौके पर दमकल पहुंचती उसके पहले आग तेजी से फैल गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post