किन्नरों ने दी गरबो की विशेष प्रस्तुतियां | Kinnar ne di garbo ki vishesh prastutiya

किन्नरों ने दी गरबो की विशेष प्रस्तुतियां

किन्नरों ने दी गरबो की विशेष प्रस्तुतियां

धामनोद (मुकेश सोडानी) - नगर के शिव नगर कॉलोनी में कल रात्रि में नवमी पर्व पर अलग ही माहौल था आरती पश्चात पहले कॉलोनी के बालिकाओं और महिलाओं द्वारा गरबे किए गए उसके बाद चंचल ग्रुप धरमपुरी जो कि किन्नरों का ग्रुप है यहाँ आए। बताया जाता है कि वैसे तो ये नवरात्रि पर्व में ऐसे किसी गरबा मंडल में नहीं जाते हैं लेकिन कल धामनोद की शिव नगर कॉलोनी में आए ।आते ही ग्रुप की प्रमुख सदस्य और गुरु चंचल मौसी एव सलोनी सहित सभी सदस्यों का स्वागत कॉलोनी के पवन जायसवाल राजेश जैन अरविंद राठौड़ मनीष छाबडा सोनू गांधी अरुण बंसल आदि ने किया।

किन्नरों ने दी गरबो की विशेष प्रस्तुतियां

आते ही यहा उन्होंने सबको खूब आशीर्वाद दिए बाद में  ग्रुप के सदस्यों ने पहले गरबे करें उनके साथ कॉलोनी की महिलाए और बालिकाए भी थी बाद में एक एक सदस्य ने भजनों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी उसके बाद गरबा पांडाल में बीच में बैठकर कई भजन गाये जिसमे  माता भवानी ईश्वर सत्य है दमा दम मस्त कलंदर सहित निमाड़ी गीत भी गाया।देर रात्रि 12 बजे तक भजनों की प्रस्तुति चलती रही।  ग्रुप की गुरु चंचल मौसी ने बताया कि वैसे वे लोग ऐसे कही नहीं जाते हैं पर यहां कई परिचित थे इसलिए आए उन्होंने कहा कि यहाँ आ कर अच्छा लगा और उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका सभी का इस तरह से स्वागत किया जाएगा उन्होंने कॉलोनी वासियों का आभार भी माना। यहां उल्लेखनीय है कि उनके भजनों पर नृत्य  एवं बाद में भजन करने तक कॉलोनी के मैदान में कई लोग उपस्थित थे जो देर तक उनके कार्यक्रम देखते रहे। 

किन्नरों ने दी गरबो की विशेष प्रस्तुतियां

Post a Comment

Previous Post Next Post