कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ | Karate pratiyogita ka ayojan hua

कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

पेटलावद (मनीष कुमट) - नगर में प्रथम बार  बड़े स्तर पर कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शोतोकान  एकेडमी ऑफ मास्टर आर्ट्स के तत्वधान में यह आयोजन किया गया। पेटलावद एकेडमी के संचालिका  संसाई गायत्री पाटीदार ने बताया जुडो कराटे  प्रतियोगिता आयोजन में पेटलावद,उज्जैन इंदौर,रतलाम के प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया । 

142 प्रतियोगीयो ने इस आयोजन में अपनी हुनर को बताया।सभी प्रतियोगी ने अपने प्रतिद्वंदी को सम्मान दिया। कराटे प्रतियोगिता का  आयोजन का शुभारंभ प्रात:10 बजे सेंट मेरी स्कूल प्राचार्य  फादर स्टीफन वीटी तथा दीपक जी खराडी द्वारा किया गया ।

कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष तथा जैन सोशल ग्रुप इंदौर रीजन  के ग्रुप एक्सटेंशन कमेटी चेयर पर्सन संदीप जी बरबेटा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता शिहान सेय्यद नौशादजी रतलाम ने की।

प्रतियोगिता में पेटलावद के 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में विजेता प्रथम विजेता 14 गोल्ड द्वितीय विजेता 17 सिल्वर, तृतीय विजेता 16 बेंज रहे।

उक्त विजेताओं को मुख्य अतिथि संदीप जी बरबेटा द्वारा मेडल देकर पुरस्कृत किया संदीप बरबेटाजी ने सभी प्रतियोगी को जिवन मे सही दिशा में आगे बढ़ते रहने तथा वर्तमान स्थिति में लड़कियों तथा लड़कों को दोनों को सुरक्षा की दृष्टि से कराटे सीखने की प्रेरणा दी तथा बरबेटा जी ने अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन   सैय्यद रिदा ने किया तथा आभार शोतोकान पेटलावद एकेडमी की संचालिका  संसाई गायत्री पाटीदार ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post