झाबुआ उपचुनाव की जीत मप्र सरकार के विकास कार्यो की जीत है - पटेल
कांतिलाल भूरिया की जीत पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाया जश्न
आलीराजपुर। झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया की धमाकेदार जीत पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आतिशबाजी कर ओर मिठाई वितरित कर जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने नारेबाजी भी की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस जीत से सरकार को नई ऊर्जा ओर मजबूती मिली
जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी ने बताया कि झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते ही कांग्रेस नेताओ ओर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। चुनावी नतीजे को देख सिनेमा चौराहा स्तिथ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर नेताओ ओर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया की जीत को लेकर जिलाध्यक्ष महेश पटेल और विधायक मुकेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल ने श्री भुरिया को जीत की बधाई देते हुवे कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री कमलनाथ की जनहितकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन ओर मप्र सरकार की विकास कार्यो की जीत है। झाबुआ उपचुनाव में मिली जीत से मप्र सरकार को नई उर्जा मिली है, सरकार मजबूती के साथ किसानों, गरीब वर्गों ओर आमजनों के हित के लिए जनहितैषी योजनाओ को लागू कर प्रदेश की तस्वीर ओर तकदीर बदलने का काम करेंगी। श्री कुरेशी ने बताया कि जश्न मनाने के बाद जिलाध्यक्ष पटेल और विधायक पटेल वरिष्ठ नेताओं के साथ झाबुआ की ओर रवाना हो गए। जहां पहुंचकर उन्होंने निर्वाचित कांतिलाल भूरिया को हार-फूल माला पहनाकर जीत की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बापू पटेल, वरिष्ठ नेता जवाहर कोठारी, राजेश चौधरी, खुर्शीद दिवान, यतिंद्र सेठ भाटी, राजेन्द्र राठौर गुड्डू, राजेन्द्र टवली, राजू चौहान, दिलीप पटेल, विधायक मीडिया प्रभारी आशुतोष पंचोली, राहुल परिहार, सर्वेश सिसोदिया, श्याम सेंडी राठौड़, सोनू वर्मा, अजहर चंदेरी, राजू बामनिया, ईमरान शाह, अंकित माहेश्वरी, सलमान मकरानी, जीतू देवड़ा सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jhabua

