हरियाणा के मुख्यमंत्री का कल होगा पुतला दहन | Haryana ke mukhymantri ka kal hoga putla dahan

हरियाणा के मुख्यमंत्री का कल होगा पुतला दहन

हरियाणा के मुख्यमंत्री का कल पुतला दहन होगा

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - महू में महिला कांग्रेस द्वारा कल शाम 4:00 बजे महू कोतवाली चौराहे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री खंडडर का पुतला जलाया जाएगा।       
               
नारी शक्ति का यह अपमान,, नहीं सहेगा हिंदुस्तान ,,  महिला कांग्रेस  नेत्री शेला तिवारी ,श्रीमती प्रेमलता तिवारी एंव  ,श्री मती मीना ठाकुर,श्रीमती गरीमा चौरसिया ,शवेता डिसोजा ,प्रेमलता जरीया ,शमाखान, प्रभा स्वामी ,उमा आचार्य ,सरोज नीम ,सपना ठाकुर,सुनीता कोरी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा के नेता द्वारा हमारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को  असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है जो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का भी अपमान नहीं, बल्कि नारी शक्ति का भी अपमान है किसी भी राजनीतिक नेता को नारी शक्ति का अपमान करने का अधिकार नही है इसके विरोध में कल बुधवार को शाम 4:00 बजे कोतवाली चौक चौराहे , महू पर पुतला जलाया जायेगा, सभी कांग्रेस कमेटी के सदस्य ,पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, एवं सदस्य जिला एवं भूतपूर्व कांग्रेश के पदाधिकारीगणो  से अपील है कि वे ज्यादा से ज्यादा  तादाद में इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने नेता के अपमान का बदला लेवे ।एंँव अपनी खुद्दारी बताऐ,  महिला नेताओं ने सभी शहर व ग्रामीण महिला कांग्रेस कमेटी महु ने सभी कांग्रेस जनो से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post