गोबारस पर महिलाओं ने की गाय माता की पूजा
अंजड़ (शकील मंसूरी) - नगर में आज गोबारस पर गाय माता की पूजन की दोपहर तक बारस और उसके पश्चात धनतेरस मनाई जाएगी आज दोपहर 12:00 बजे तक सुहागन महिलाओं ने पुत्रवती महिलाओं ने अपने पुत्र की लंबी आयु की कामना सुख सौभाग्य एवं अन्ना धन की प्राप्ति हेतु 33 कोटि देवता के स्वरूप गाय माता की पूजा अर्चना की एवं गाय माता को एवं उसके बछड़े को पूजन कर मिष्ठान अर्पित किए ऐसी कामना की जाती है कि आज के दिन गाय और बछड़े की पूजा करने से परिवार में जिन माताओं के पुत्र होते हैं उनके पुत्रों पर कभी भी कोई संकट नहीं आता है इसी भाव और संकल्प लेकर आज गाय बारस पर महिलाओं ने गाय माता की पूजा अर्चना कर अपने पुत्र की लंबी आयु की कामना और सुख समृद्धि की कामना के साथ धनतेरस पर्व की दीपावली पर्व की शुरुआत की आज के दिन स्त्रियां पुत्रवती स्त्रियां गाय माता की पूजा करने के बाद घर में चोले की सब्जी एवं मक्का की रोटी बनाकर खाई जाती है जगह-जगह नगर में महिलाओं द्वारा गाय माता की पूजा की गई
Tags
badwani
