भाजपा प्रत्याशी को जीताएं, मप्र में सरकार बदलने का काम हम करेंगे - भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय
झाबुआ (मनीष कुमट) - झाबुआ विधानसभा उप-चुनाव को लेकर झाबुआ में रविवार को हाट बाजार में भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भव्य रोड शो किया। रोड़ शो दिलीप गेट से आरंभ होकर शहर के मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए आजाद चैक पहुंचा। जहां भव्य सभा का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री विजयवर्गीय ने अपनी दहाड़ मारते हुए झाबुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता से आव्हान करते हुए कहा कि आप इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया को भारी बहुमतों से विजयी बनाएं, मप्र में सरकार बदलने का काम हम करेंगे। साथ ही कांग्रेस सरकार एवं उसके मुखिया कमलनाथ पर मंच से जमकर आरोपों की बौछार की।
स्थानीय दिलीप गेट पर भाजपा के राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व सांसद स्व. दिलीपसिंह भूरिया की आदमकद प्रतिमा पर कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, पूर्व विधायक एवं चुनाव संचालक शांतिलाल बिलवाल, भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपेश बबलू सकलेचा आदि द्वारा माल्यार्पण करने के पश्चातृ यहां से भव्य रोड शो आरंभ किया गया। जिसमे सबसे आगे भाजपा प्रत्याषी के प्रचार वाहन पर इंदोर निवासी लक्ष्मीनारायण शर्मा (लच्छु नेता) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकुट एवं चष्मा पहनकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे प्रचार किया। इसके पीछे एक अन्य चार पहिया वाहन से एलाउंस के माध्यम से झाबुआ की जनता से भाजपा प्रत्याषी भानू भूरिया को विजयी बनाने की अपील की गई।
सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल
इसके पीछे ढोल-धमाकों के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता पार्टी का गमछा, दुपट्टा एवं टोपी पहनकर शामिल हुए और उनके द्वारा पार्टी के नारे लगाए गए। सबसे पीछे विशेष वाहन पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाष विजयवर्गीय के साथ भाजपा के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य श्री भावसार, पूर्व विधायक श्री बिलवाल, भाजपा प्रत्याषी भानू भूरिया द्वारा सवार होकर नगर की जनता का अभिवादन किया गया एवं भाजपा को विजयी बनाने हेतु अपील की। जगह-जगह भाजपा प्रत्याषी का पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इन मार्गो से निकला रोड-शो
यह रोड-षो शहर के दिलीप गेट से आरंभ होकर चेतन्य मार्ग, विजय स्तंभ तिराहा, जिला चिकित्सालय मार्ग, बस स्टेंड गांधी चैराहा, मेन बाजार, थांदला गेट, बाबेल चैराहा, सुभाष मार्ग, भोज मार्ग, राजवाड़ा सहित अन्य मार्गों से हेोते हुए आजाद चैक पहुंचा। जहां भाजपा प्रत्याषी द्वारा वाहन से नीचे उतरकर दुकानदारों एवं वृद्ध ग्रामीणजनों से आर्शीवाद भी लिया गया। बाद आजाद चैक पहुंचकर शहीद चन्द्रषेखर आजाद की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया।
भाजपा नगर मंडल ने पहनाई कैलाष विजयवर्गीय को भव्य पुष्पमाला
बाद अतिथियों के स्वागत के क्रम में भाजपा नगर मंडल की ओर से अध्यक्ष दीपेश बबलू सकलेचा, अंकुर पाठक, हेमेन्द्र नाना राठौर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, युवा पार्षद पपीष पानेरी, नरेन्द्र राठौरिया, जुवानसिंह गुंडिया, अजय सोनी, महेष वर्मा, सौरभ जायसवाल, विमल दाणी आदि कैलाश विजयवर्गीय एवं भानू भूरिया का भव्य पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा महिलाओं में भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सायरा खान, पार्षद प्रीती पंचाल, संगीता पलासिया, बसंती बारिया आदि ने मुख्य अतिथि श्री विजयवर्गीय का पुष्प गुच्छ से भावभरा स्वागत किया। सभा के दौरान दो कार्यकर्ताओं शीतल मेड़ा एवं मनीष मंडोरिया द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका पार्टी का दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
कमलनाथ ने पूर्व भाजपा सरकार की महत्वकांक्षी योजनाएं की बंद
यहां सभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार ने कहा कि भाजपा से भानू भूरिया एक नया युवा चेहरा होने के साथ ही स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी है। आप सभी मिलकर उन्हें इस चुनाव में विजयी बनाएं। यह चुनाव इतिहास रचने का काम करेगा। पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल ने कहा कि मप्र की पूर्व भाजपा सरकार ने जो सर्वहारा वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की थी, वह कांग्रेस के शासनकाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी बंद कर प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया है। किसानों के कर्जा माफी में भी धोखाधड़ी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जो सभी वर्ग के लिए कार्य किए थे, उस पर पानी फैरने का काम वतर्मान के प्रदेष के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया है। धार क्षेत्र के सांसद छत्तरसिंह दरबार ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी हे। एक ही परिवार के लोग चुनाव लड़ते है और फिर हारते भी है। भाजपा में नीचले जमीन कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का मौका दिया जाता है। इस अवसर पर विषेष रूप से इंदौर विधायक रमेश मंदोला भी उपस्थित थे।
आप भाजपा प्रत्याषी को विजयी बनाएं, सरकार बदलने का काम हम करेंगे
भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया ने अपने उद्बोधन ने झाबुआ विधानसभा की जनता से उन्हें आर्षीवाद देकर चुनाव जीताने हेतु अपील की। साथ ही कहा कि यदि वह चुनाव जीतते है, तो क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाष विजयवर्गीय ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस के हाइ्र्रकमान राहुल गांधी ने मप्र में चुनाव जीतने से पूर्व वादा किया था कि यदि हमारी पार्टी की सरकार बनती है, तो 10 दिनों में सभी किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा, लेकिन आज सरकार के 10 महीने होने को आए है, सभी किसानों का कर्जा माफ नही हुआ है, फिर भी उन्होंने अब तक मुख्यमंत्री नहीं बदला है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि आप भाजपा प्रत्याषी भानू भूरिया को जीताएं, राहुल गांधी मुख्यमंत्री तो नहीं बदल पाए, हम सरकार जरूर बदल देगे। साथ ही बताया कि देश में यूपीए की सरकार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के कार्यकाल में झाबुआ में तीन बड़ी रेल्वे परियोजनाओं का षिलान्यास हुआ था, आज करीब एक दशक का समय हो चुका है, श्री विजवर्गीय ने उपस्थितजनों से पूछा कि क्या झाबुआ में रेल आई, जवाब मिला नहीं एवं कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठे वादे करती है और किए वादों को पूरा नहीं करती है। सभा का संचालन भाजपा नगर मंडल पदाधिकारी भूपेष सिंगोड़ ने किया एवं अंत में आभार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपेश बबलू सकलेचा ने माना।


