जैन समाज द्वारा क्षमावाणी पर्व और महामस्तकाभिषेक का आयोजन किया गया
मुरैना (संजय दीक्षित) - जैन समाज द्वारा 120 साल में क्षमावाणी पर्व पर 108 कलश से महामस्तकाभिषेक का आयोजन रविवार को किया गया ।जिसकी तैयारी लगभग 15 दिन पूर्व से चल रही थी। इस आयोजन में करीब 1 सैकड़ा से अधिक लोगों का सहयोग रहा। आचार्य शांतिसागर कलश ₹51000 का आचार्य ज्ञानसागर कलश ₹21000 तथा आचार्य सुमित सागर कलश ₹11000 में रहा। 108 कलश सर्वसिद्धि कलश महामस्तकाभिषेक का कार्यक्रम योग भूषण ने अपने सानिध्य में पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक कराया। पहला कलश चंद्रकांता जैन परिवार व दूसरे कलश में चुन्नीलाल दिनेश चंद परिवार के द्वारा किया गया। इसके बाद महेंद्र कुमार जैन भोपाल वालों का चौथा कलश महेंद्र जैन अझेड़ा वालों का तथा विश्व कुमार, अजय कुमार को अभिषेक का सौभाग्य मिला। उक्त धनराशि से मंदिर व धर्मशाला का निर्माण भी कराया जाएगा।मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रघुराज सिंह कंसाना उपस्थित थे।करीब 100 लोगों की कमेटी बनाकर गठन भी किया गया है।
Tags
murena