विभिन्न समस्याओं के सबंध में विद्यार्थीयों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | Vibhinn samasyao ke sambandh main vidyarthiyo ne mukhymantri ke naam sopa gyapan

विभिन्न समस्याओं के सबंध में विद्यार्थीयों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विभिन्न समस्याओं के सबंध में विद्यार्थीयों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

छात्रवृत्ति, आवास भत्ता व स्टेशनरी नहीं मिलने और महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्र संघठन ने जताया विरोध

निवाली (जितेंद्र पाटिल) - 29 अगस्त 2019 को निवाली शासकीय महाविद्यालय निवाली के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति व आवास भत्ता व स्टेशनरी नहीं मिलने पर आदिवासी छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें शासकीय महाविद्यालय निवाली जिला बड़वानी मध्य प्रदेश में बीए. बीएससी. बीकॉम. के लगभग 536 छात्र छात्राएं अध्यनरत है जिनकी छात्रवृत्ति एवं आवास भत्ता वर्ष 2018-19का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है जबकि शासन के निर्देश अनुसार छात्रों की आवश्यकता वर्ष के अंत में तक भुगतान करने का आदेश दिया गया था। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाए। पुर्व में शासन कि ओर से छात्र छात्राओं को मोबाईल फोन दिया जाए। 300 से ज्यादा छात्र सीटों के आभाव में प्रवेश से वंचित रह गये हे। ऐसी स्थिति में सीटो कि संख्या में वृध्दि कि जाऐ। 

विभिन्न समस्याओं के सबंध में विद्यार्थीयों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

वही आदिवासी छात्र संगठन के 

संरक्षक छात्र संगठन के द्वारा महाविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यार्थियों को जो स्टेशनरी दी जा रही है। वह घटीया किस्म कि होकर उपयोग में लिए जाने लायक भी नहीं है। इसकि जांच कर गुणवत्ता युक्त स्टेशनरी दी जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजेश कनोजे, रेवसिंह बर्डे, विजू सोलंकी, गजानंद ब्राह्मणे, चंद्रशेखर सेनानी,राजेश जमरे मगन जमरे , प्रकाश, ,प्रीति निंगवाल, अनीता गुथरे,अजय चौहान, सायसिंह तड़वे, रविंद्र डावर, राजेश, रामलाल नीतू, जेतराम, गणेश रावत आदि छात्र-छात्राएं मौजूद।

Post a Comment

Previous Post Next Post