श्रमजीवी पत्रकार परिषद् में वरिष्ठ पत्रकार मनोज मेहता को इंदौर क्षेत्र का मिला प्रभार | shramjivi patrakar parishad main varisht patrakar manoj mehta ko indore shetr ka mila prabhar

श्रमजीवी पत्रकार परिषद् में वरिष्ठ पत्रकार मनोज मेहता को इंदौर क्षेत्र का मिला प्रभार

श्रमजीवी पत्रकार परिषद् में वरिष्ठ पत्रकार मनोज मेहता को इंदौर क्षेत्र का मिला प्रभार

मालवा क्षेत्र के जिलों में इकाईयों का पुर्नगठन करने की रहेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

झाबुआ (मुर्तुजा भाई पिटोलवाला) - श्रमजीवी पत्रकार परिषद् में वरिष्ठ पत्रकार मनोज मेहता को इंदौर क्षेत्र. का प्रभार मिला, मालवा क्षेत्र के जिलों में इकाईयों का पुर्नगठन करने की रहेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी श्रमजीवी पत्रकार परिषद् मप्र को संपूर्ण प्रदेष में ब्लाॅक से लेकर जिला स्तरों तक गतिषील बनाने एवं पत्रकारों को संगठित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन में कुछ बदलाव करते हुए अब इंदौर क्षेत्र के प्रभारी जगदीष जोषी के स्थान पर झाबुआ जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज मेहता को यह जवाबदारी सौंपी गई है।

उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मालवा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ विधि जगत से भी लंबे समर से जुड़े होना है। श्री मेहता मालवा क्षेत्र के जिलों इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन वेस्ट, निमाड़, बड़़वानी, खंडवा इस्ट निमाड़, बुरहानुपर आदि इकाईयों का गठन-पुर्नगठन कर जिम्मेदारियां सौंपेंगे। इसी प्रकार श्रमजीवी पत्रकार परिषद् के प्रदेष उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता को भोपाल, सिहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिषा जिलों का प्रभारी बनाया गया है। छतरपुर के लोकेष चैरसिया को प्रदेष कार्य समिति में शामिल करते हुए उन्हें छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ जिले का दायित्व एवं सागर और दमोह का प्रभार प्रदेष सचिव ठा. भूपेन्द्रसिंह के पास रहेगा। यह महत्वपूर्ण फैसला संगठन के प्रदेष संयोजक नलिनकांत वाजपेयी, प्रदेष अध्यक्ष परमानंद तिवारी, प्रदेष महासचिव गंगाचरण मिश्रा एवं किषोर राय ने लेते हुए आगामी दिनों में चंबल संभाग के प्रभारी के संबंध में सर्व सम्मति बनने पर अगली बैठक में फैसले लिया जाएगा।

दी गई शुभकामनाएं 

प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज मेहता को महत्वपूर्ण इंदौर संभाग की कमान सौंपने पर उन्हें झाबुआ जिले के पत्रकारों में यषवंतसिंह पंवार, चन्द्रभानसिंह भदौरिया, यषवंत भंडारी, ओमप्रकाष शर्मा, दौलत भावसार, दिलीपसिंह वर्मा, एनयूके पिल्लई, मनोज भानपुरिया, सचिन जोषी, सचिन बैरागी, महेष राठौर, अहद खान, संजय जैैन (जगावत), भूपेन्द्रसिंह गौर, पियूष गादिया, मनीष कुमट, अमित शर्मा, दौलत गोलानी, मनोज अरोरा, प्रवीण सोनी, आफताब कुरैषी, नरेन्द्र राठौर, मोहनसिंह सोलंकी आदि सहित अन्य पत्रकारों, अभिभाषकों, ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post