जिला स्तरीय कबड्डी चयन स्पर्धा का हुआ आयोजन | Jila stariy kabaddi chayan spardha ka hua ayojan

जिला स्तरीय कबड्डी चयन स्पर्धा का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय कबड्डी चयन स्पर्धा का हुआ आयोजन

दो आयु वर्ग समूह में हुई प्रतियोगिता

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा अपने वार्षिक खेल केलेंडर के परिपालन में 24 अगस्त, शनिवार को जिला स्तरीय कबड्डी चयन स्पर्धा का आयोजन रामा (कालीदेवी) में किया गया। यह स्पर्धा दो आयु वर्ग समूह ं14 वर्ष एवं 19 वर्ष बालक-बालिकाओं की हुई। स्पर्धा आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त प्रषांत आर्य के मार्गदर्षन में रखी गई।

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन विकासखंड षिक्षा अधिकारी शंकरदयाल सिरोठिया, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्रीमती शारदा रावत, प्राचार्य कन्या रामा आरके बोहरे, रूपसिंह अमलियार, जिला क्रीड़ा अधिकारी कुलदीप धाबाई द्वारा खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया गया। स्पर्धा में झाबुआ, रामा, थांदला, पेटलावद, रानापुर एवं मेघनगर के कुल 288 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। चयन स्पर्धा में जिले में 14 वर्ष एवं 19 वर्ष बालक-बालिकाओं के दल का चयन किया गया। 14 वर्ष आयु समूह के चयनित बालक-बालिकाओं की 28 अगस्त को कुक्षी में प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं 19 वर्ष आयु समूह के खिलाडि़यों की 26 अगस्त को पष्चिम क्षेत्रीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें चयनित खिलाड़ी झाबुआ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला स्तरीय कबड्डी चयन स्पर्धा का हुआ आयोजन

इनका रहा सराहनीय सहयोग

स्पर्धा को सफल बनाने में खंड क्रीड़ा प्रभारी मनोज पाठक, जगत शर्मा, कालूसिंह भूरिया, केएल जाटव, योगेष गुप्ता, नरेष पुरोहित, विजय जोषी, अमजद खान, विष्वास शर्मा, राकेष भूरिया, शंकरसिंह परमार, चेतन परमार, लालसिंह अनारे, आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post