खरगोन जिले के सैकड़ो कुपोषित बच्चों के लिये 346 यूनिट रक्तदान
बडवाह (गोविंद शर्मा) - रक्तदान को जीवनदान माना जाता है। इसी को लेकर बडवाह से लगी महेश्वर तहसील के ग्राम करही में जिले के सैकड़ो खून की कमी से जूझ रहे कुपोषित बच्चों के लिये सामाजिक संस्थाओं व आस पास के ग्रामीण छात्र छात्राओं ने आगे आकर 346 यूनिट का रक्तदान किया है।
करही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मे जिले के कुपोषित नोनिहालो के लिए नगर की सरकारी व निजी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित 346 महिला,पुरूष,छात्र-छात्राओ ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए भारी जोश के साथ रक्त दान किया।
इस अवसर पर मेडिकल आफिसर डॉ श्रेणिक छाजेड़ ने भी स्वयं रक्तदान किया।
शिविर खरगोंन ब्लड बैंक अधिकारी डॉ रवि महाजन की टीम सहित डॉ श्रेणिक छाजेड़ डॉ एमएल काग की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
मेडिकल आफिसर डाक्टर श्रेणिक छाजेड़ ने बताया कि कई विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो निजी स्कूलों के शिक्षको,बस ड्रायवरो सहित आसपास के गाँव वालों ने रक्तदान शिविर में पहुच कर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
Tags
khargon

