धार जिले में फिर शुरू की एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने जनसंवाद सभा, dhar me jansanvaad sabha shuru ki sp ne

धार - आज  दिनांक  14.07.2019  को  पुलिस  अधीक्षक  धार आदित्य प्रताप  सिंह  द्वारा  ग्राम  बडकच्छ  थाना  टांडा  के  पंचायत  भवन  में  बाग एवं  टा डा  के  समस्त  ग्रामों  के  सरपंच  एवं  गणमान्य नागरिकों  के  साथ जन  संवाद  का  आयोजन  किया  गया।  उक्त  जनसंवाद  में  भारी  संख्या में  आम  जन  उपस्थित  हुए।  उक्त जनसंवाद  में  मुख्य  बिन्दु निम्न  थेः-



ऽ     गांवो  के  समस्त  नागरिकों  तक  पुलिस  के  अधिकारियों  एवं  कर्मचारियों  के दुरभाष  नम्बर  दिये  जाना।

ऽ     गांवों  में  आने  वाली  समस्याओं  को  सीधे  संवाद  के  माध्यम  से  सुना  जाना।

ऽ     गांवों  मे  निवास    करने  वाले  आपराधिक     प्रवृत्ति  के  लोगों  की जानकारी पुलिस  तक  पहुंचाई  जाना।

ऽ     गांवों  में  होने  वाले  महिला  संबंधी  अपराधों  के  निराकरण  में  आने  वाली समस्याओं  एवं  क्षेत्रीय  प्रथाओ  के  संबंध में  चर्चा  की  गई।

ऽ     गांवो  में  निवासरत  आरोपियो  को  मुख्य  धारा  में  जोडा  जाकर  अपराधों  पर नियंत्र ा के  संबंध में  सार्थक  चर्चा  की  गई।

इसके   अतिरिक्त   सरपंचों   द्वारा   कई   समस्याओं   को   पुलिस अधीक्षक  के  समक्ष रखा  गया  जिनके  निराकरण  हेतु  पुलिस  अधीक्षक द्वारा  संबंधित  को  आवश्यक  दिशा-निर्देश  दिये  गये।  जनसंवाद  के बाद  पुलिस  अधीक्षक  धार  द्वारा  जामदा-भुतिया  क्षेत्र  का  दौरा  किया गया  तथा  वहां  के  पटेल  से  मिलकर  चर्चा  की  गई।  जिसमें  उनके साथ मनोहर सिंग बरिया एसडीओपी  कुक्षी,   क्राईम ब्रांच प्रभारी संतोष पांडे, कमल सिंह पवार  थाना  प्रभारी  कुक्षी, कमलेश सिंगार  थाना  प्रभारी  बाग,   थाना   प्रभारी   टांडा,   आदि   अन्य   अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित  थे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News