तीन वर्ष से भी अधिक समय से तहसीलों में डटे रेवेन्यू इंस्पेक्टर inspector Aajtak24 News


 तीन वर्ष से भी अधिक समय से तहसीलों में डटे रेवेन्यू इंस्पेक्टर inspector Aajtak24 News 

इंदौर - सरकारी कार्य को शिथिल और पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारी कर्मचारियों को 3 वर्ष में ट्रांसफर कर दिया जाता है। हालांकि कई जगह है यह अपवाद भी है। इसमें न सिर्फ कलेक्टोरेट बल्कि कई तहसील कार्यालय भी उदाहरण हैं। इंदौर जिले की कई तहसीलों में रेवेन्यू इंस्पेक्टर (आरआई) 3 वर्षों से भी अधिक से डटे हैं। महू में तो एक आरआई 20 वर्ष से भी अधिक से डटे हुए हैं। अब देखना है कि इनका तबादला कब किया जाता है 

जानकारी अनुसार महू तहसील में शंकर डावर पटवारी के रूप में 2004 से पदस्थ हैं। इसके साथ ही बताया जाता है कि 2013 से डावर आरआई का चार्ज संभाले हुए हैं। इस प्रकार यदि देखा जाए तो एक तरह से वह 20 वर्षों से एक ही तहसील में डटे हुए हैं। महू में ही ओमप्रकाश पांडे और तेजसिंह सोलंकी भी चार वर्ष से समय से पदस्थ हैं। एक आरआई पठान ब्राह्मणे भी राऊ तहसील में चार वर्ष से पदस्थ है। अन्य तहसीलों में देखा जाए तो मल्हारगंज में अरुण तिवारी 3 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ हैं। वही हातोद में धनसिंह रावत भी इतने ही समय से हैं। जूनी इंदौर तहसील की बात की जाए तो मनीष चतुर्वेदी और संगीता पनराम तीन वर्ष से अधिक से पदस्थ हैं। सांवेर तहसील में पूनम बघेल और नर्मदा प्रसाद निवारे भी तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ हैं। देपालपुर में संजय भदौरिया और कनाड़िया में श्रीराम राठौर भी 3 वर्ष से अधिक पदस्थ हैं। खुड़ैल तहसील में रामलाल खेड़ेकर करीब चार वर्ष से पदस्थ हैं।

कॉलोनी सेल में भी दो चार वर्ष से अधिक से पदस्थ

जानकारी अनुसार कलेक्टोरेट के कॉलोनी सेल में अखिलेश सरमंडल और मुकेश पटेल 4 वर्ष से भी अधिक समय से डटे हुए हैं। अब देखना है कि कलेक्टर आशीष सिंह की नजर इन रेवेन्यू इंस्पेक्टरों पर कब पड़ती है। 



Post a Comment

Previous Post Next Post