क्षेत्रीय विधायक के गृह निवास पर दो दिवसीय श्री राम चरित मानस महासम्मेलन का हुआ आयोजन aayojan Aajtak24 News



क्षेत्रीय विधायक के गृह निवास पर दो दिवसीय श्री राम चरित मानस महासम्मेलन का हुआ आयोजन aayojan Aajtak24 News 

रामानुजनगर - चैत्र नवरात्र व श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रेमनगर क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी के गृह निवास ग्राम पटना में दो दिवसीय श्री राम चरित मानस महासम्मेलन मंगलवार को सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महराज भी शामिल हुए। इस मानस सम्मेलन में 84 मानस मंडलियों ने प्रवेश लिया है। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी द्वारा अपने गृह निवास में दो दिवसीय श्री राम चरित मानस गायन वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस दिव्य मानस महासम्मेलन का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विधिवत पूजा अर्चना कर शुरुआत की गई। कलश यात्रा में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महराज, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल व भाजपा जिला महामंत्री मुरली सोनी भी शामिल हुए और हिन्दू नववर्ष तथा श्री राम जन्मोत्सव की बधाईयां दी। प्रतियोगिता के प्रथम प्रतिभागी के रूप में सरस्वती बालिका मंडली देवनगर द्वारा प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक माखन लाल जायसवाल तथा सहायक निर्णायक के रूप में संत साहू, मदन सारथी, सुंदर लाल, राजेश्वर तिवारी, मानसाय चौधरी, अलख राम व विजय देवांगन अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कलश यात्रा में रामकरण साहू, रामसुंदर सिंह, संतोष साहू, कवल साय, सागर सिंह, दरोगा सिंह, जितेंद्र जायसवाल, बाबूलाल प्रजापति, संजय बघेल, दीपक मोंगरी, पूर्णा जायसवाल, मिथिला बंजारा, कंचन श्याम, उर्मिला साहू, किरन साहू, कविता साहू, वंदना सिंह, कमला साहू, दीपक गुप्ता, रामप्रताप साहू, सौभाग्य दुबे, रामशिरोमणि साहू, अजय श्याम, सतवीर सिंह, राजलाल राजवाड़े, हरकेश्वर राजवाड़े, आशुतोष दुबे, यशवंत सिंह, संजय गुप्ता, सागर सिंह, अजय सिंह, कवल साय सिंह, सुमित साहू, राजेश यादव, हेमदास मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे। आज बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।



A two-day Shri Ram Charit Manas Mahasammelan was organized at the residence of the regional MLA.

Ramanujnagar - On the auspicious occasion of Chaitra Navratri and Shri Ram Janmotsav, the two-day Shri Ram Charit Manas Mahasammelan started with a grand Kalash Yatra on Tuesday morning at the home residence of Premnagar regional MLA Bhulan Singh Maravi in ​​village Patna. BJP candidate from Surguja Lok Sabha constituency Chintamani Maharaj also participated in the Kalash Yatra. 84 Manas groups have taken admission in this Manas Sammelan. A two-day Shri Ram Charit Manas singing competition has been organized by Premnagar MLA Bhulan Singh Maravi at his residence. This Divya Manas Mahasammelan was started on Tuesday with Kalash Yatra and formal worship of Maryada Purushottam Lord Shri Ram. BJP candidate from Surguja Lok Sabha constituency Chintamani Maharaj, senior BJP leader Bhimsen Aggarwal and BJP District General Secretary Murali Soni also participated in the Kalash Yatra and extended greetings on Hindu New Year and Shri Ram Janmotsav. Saraswati Balika Mandali Devnagar presented as the first participant of the competition. Makhan Lal Jaiswal is the chief judge of the competition and Sant Sahu, Madan Sarathi, Sundar Lal, Rajeshwar Tiwari, Mansai Chaudhary, Alakh Ram and Vijay Dewangan are playing their roles as assistant judges. Ramkaran Sahu, Ramsundar Singh, Santosh Sahu, Kawal Sai, Sagar Singh, Daroga Singh, Jitendra Jaiswal, Babulal Prajapati, Sanjay Baghel, Deepak Mongri, Purna Jaiswal, Mithila Banjara, Kanchan Shyam, Urmila Sahu, Kiran Sahu, Kavita Sahu in Kalash Yatra. , Vandana Singh, Kamala Sahu, Deepak Gupta, Rampratap Sahu, Saubhagya Dubey, Ramshiromani Sahu, Ajay Shyam, Satveer Singh, Rajlal Rajwade, Harkeshwar Rajwade, Ashutosh Dubey, Yashwant Singh, Sanjay Gupta, Sagar Singh, Ajay Singh, Kawal Sai Singh, Sumit Sahu, Rajesh Yadav, Hemdas Mishra and other dignitaries and a large number of women were present. The competition will end today on Wednesday.

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News