रानी दमयंती दमोह नगर मंडल में छह अप्रैल को हर बूथ पर मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस sthapana diwas Aaj Tak 24 News



 रानी दमयंती दमोह नगर मंडल में छह अप्रैल को हर बूथ पर मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस sthapana diwas Aaj Tak 24 News 

दमोह - भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता मोंटी रैंकवार ने जानकारी देते हुए बताया है कि 6 अप्रैल 2023 को पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी व दमयंती दमोह नगर मंडल के अध्यक्ष पवन तिवारी के नेतृत्व दमयंती दमोह नगर मंडल में छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। पार्टी प्रत्येक बूथ पर इसे भव्यता के साथ मनाएगी। इस दिन प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअली संबोधित करेंगे।  स्थापना दिवस के लिए सामान्य कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि तक पार्टी के लिए दीवार लेखन करेंगे। बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान जो विस्तारक निकले हैं, वे पांच अप्रैल को बूथों पर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। छह अप्रैल को सभी बूथों पर भारतमाता के चित्र के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा एवं पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा।  दमयंती दमोह नगर मंडल के अध्यक्ष पवन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 1980 में पार्टी की स्थापना हुई। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है और 16 राज्यों में उसकी सरकारें हैं। प्रदेश में बूथ सशक्तीकरण अभियान चल रहा है। बूथों को डिजिटल बनाया जा रहा है तो पन्ना प्रमुख और पन्ना समितियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। कुछ काम बाकी है, जल्द ही उसे पूरा कर लिया जाएगा। श्री पवन तिवारी ने समस्त देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अपने अपने बूथ पर पार्टी की स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाएं।

Post a Comment

0 Comments