![]() |
नगर मे असामाजिक तत्वों तथा चोरों द्वारा शासकीय तथा व्यक्तिगत संपत्तियों को किया जा रहा है नुकसान raha he nuksan Aaj Tak 24news |
झाबुआ -पेटलावद नगर झाबुआ जिले का एक सुरक्षित नगर माना जाता है परंतु कुछ समय से पेटलावद नगर मे असामाजिक तत्वों तथा चोरों द्वारा आम जनता की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है तथा सामान की चोरी की जा रही है, बीती रात पेटलावद नगर के सिविल हॉस्पिटल मुख्य मार्ग बरबेट रोड पर असामाजिक तत्वों तथा चोरों द्वारा वॉल बाउंड्री को तोड़कर सरिया, सामान की चोरी की गई, चोरों द्वारा पूर्व में भी सिविल अस्पताल रोड पर चोरी की गई थी, पेटलावद में असामाजिक तत्वों तथा चोरों को किसी भी प्रकार का भय नहीं है,असामाजिक तत्वों द्वारा शासकीय तथा अशासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया जाता हैं, आम जनता का कहना है कि पेटलावद में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध चीजों का भी व्यसन किया जाता है,अवैध व्यसनों के आदी होने के कारण यह लोग गलत रास्ता अपनाते हैं तथा चोरी करते हैं,
Tags
jhabua