मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के शहडोल आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत kiya suwagat Aaj Tak 24 news

 

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के शहडोल आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत kiya suwagat Aaj Tak 24 news 

शहडोल -  भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है की शहडोल नगर के होटल सिटी स्टार में भाजपा यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री आदरणीय श्री अजय जामवाल जी के मुख्य अथित्य में परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी आदरणीय श्री शरतेंदु तिवारी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम महाजन जी,प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत जी,जिला प्रभारी श्री पीतांबर टोपनानी जी, मंचासीन रहे बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी की अध्यक्षता में की गई पार्टी की परंपराअनुसार कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के पित् पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर व वंदे मातरम गीत गाकर बैठक की शुरुआत की गई वही भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह व जिला पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ साल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट करें स्वागत किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शहडोल पधारे मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी हैं। हमें नए कार्यकर्ताओं का पार्टी ने समावेश करने के साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की चिंता करने की आवश्यकता हैं। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसकी देश प्रदेश में सरकार है और सबसे ज्यादा सांसद विधायक और स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि काम कर रहे हैं। आज पूरे देश के अंदर हमारे अनुकूल माहौल बना है यह पुराने और नए कार्यकर्ताओं की देन हैं। उन्होंने अपना परिचय में बताया कि हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं 30 वर्षों में 15 प्रदेशों में काम करते हुए वर्तमान में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का काम देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज प्राथमिक इकाई को मजबूत करने की बात हो रही हैं मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ जीता चुनाव जीता अब यह कहने से काम चलने वाला नहीं हैं, इस पर हमें मन लगाकर कार्य करने की आवश्यकता हैं यह नारा चुनाव तक सीमित ना रहे,प्राथमिक इकाई बूथ को मजबूत करने की आवश्यकता हैं। बूथ इकाई को केवल चुनाव के समय याद किया जाता है इस धारणा से बाहर आना हैं प्राथमिक इकाई सक्रिय रहेगी तभी नए कार्यकर्ता तैयार होंगे, जब हमारा कार्यकर्ता मन से निष्क्रिय होता है तब हमें चुनाव में अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को 1 माह के अंदर बूथ स्तर पर तमाम संगठन कार्य करने का मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष 5 मार्च से संगठन द्वारा बनाई गई बूथ कमेटी ,पंच परमेश्वर, त्रिदेव शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी गतिविधियों को रजिस्टर में दर्ज करना हैं तथा नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग हितग्राही संपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर पहुंचकर सरकार द्वारा दिए गए तमाम योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से बातचीत करें। सरकार ने हर घर को किसी न किसी योजना का लाभ हर वर्ग के लोगों को दिया हैं। संपर्क अभियान से अच्छे कार्यकर्ताओं का निर्माण भी होता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं को गिनाते हुए बताया कि भाजपा सरकार ने किस तरह से योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस के जीवन स्तर को उठाने का कार्य किया हैं। सभी कार्यकर्ताओं से ईमानदारी के साथ काम करने की अपेक्षा की। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश पदाधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भाजपा जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठो के जिला अध्यक्ष जिला संयोजक पूर्व विधायक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री श्री संतोष लोहानी जी एवं आभार प्रदर्शन श्री शातिका प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News