महर्षि दयानंद आर्य कन्या गुरुकुल में विधायक निधि से बनने वाले सभागृह का हुआ भूमिपूजन।
![]() |
महर्षि दयानंद आर्य कन्या गुरुकुल में विधायक निधि से बनने वाले सभागृह का हुआ भूमिपूजन। Mahrshi dyanand aary knya gurukul |
मोहन बड़ोदिया। गुरुवार को महर्षि दयानंद आर्य कन्या गुरुकुल मोहन बड़ोदिया में मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के द्वारा सभागृह के लिए ₹500000 (पांच लाख) की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसका आज महर्षि दयानंद आर्य कन्या गुरुकुल में भूमि पूजन किया गया भूमि पूजन प्रकाश आर्य मंत्री सर्वोदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा काशीराम अनल, अधिष्ठाता आर्य वीर दल मध्य प्रदेश वेद प्रकाश आर्य, संभागीय मंत्री सर्वोदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के कर कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान गुरुकुल की ब्रह्मचारिणी, आचार्य एवं आसपास के आर्य समाज के पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए। भूमि पूजन के दौरान नारायण सिंह आर्य, सिद्धनाथ सिंह आर्य, वल्लभ पाटीदार काकू, शांतिलाल कारपेंटर, दरबार सिंह आर्य, भरत आर्य, बंटी आर्य, हरीश फौजी, गोकुल आर्य एवं गुरुकुल परिवार के गणमान्य लोग की उपस्थिति में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।