घर के आंगन में बालिकाएं बना रही सुंदर रंगोली
घर के आंगन में बालिकाएं बना रही सुंदर रंगोली | ghar ke aagan me balikae bna rhi sundar rangoli |
मोहन बड़ोदिया। दीपावली के पावन पर्व को लेकर नगर में चहल-पहल का वातावरण बना है घर आंगन की सफाई कर रंग रोगन किए जा रहे हैं। एक और जहां व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को सजा रहे हैं वहीं घरों के सामने सुंदर रंगोलियां बनाई जा रही हैं। मान्यता है कि घर के सामने सुंदर रंगोली बनाने से लक्ष्मी का आगमन होता है और घर परिवार में बेहतर वातावरण का संचार होता है। गांव की एक होनहार बेटी अदिति केला द्वारा सुंदर-सुंदर रंगोलियां बनाई जा रही है जोकि अपने दोनों हाथ पैरों से विकलांग है उनके द्वारा मनमोहक प्रतिदिन घर के आंगन में रंगोली बनाई जा रही है। साथ ही उनके द्वारा बनाई गई रंगोली में समाज के प्रति संदेश भी छिपा रहता है। हर कोई उनकी रंगोली को देखकर मोहित है।
Tags
Shajapur