21वी सदी के महानायक स्वर्गीय राजीव गांधी की 78वी जयंती मनाई
मनावर (पवन प्रजापत) - 21वी सदी के महानायक,,कंप्यूटर क्रांति ,संचार क्रांति के जननायक,पंचायती राज के जनक भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 78 वी जन्म जयंती मनावर में मनाई गई।कार्यक्रम में राजीव गांधी की फोटो पर माल्यार्पण कर तिलक लगाकर भावांजलि दी।उसके बाद भारत माता की जय,वंदे मातरम ,और राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए गए।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन पर अपने अपने विचार रखे। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण जौहरी, करण सिंह दरबार, केदार पाटीदार पूर्व पार्षद अख्तर बी ,इकबाल कुरैशी,श्याम प्रजापत,दिलीप सिंगार, रितेश सेन,सुनील इसके, पीए दीपचंद धनगर,मोहन सिंह बुंदेला,मुकेश ठाकुर,सुखदेव नर्गेश,दुर्गेश,वीरेंद्र भिड़े एवम् अन्य उपस्थित रहे।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*