बुरहानपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी भंग, 4 आरोपित पदाधिकारी निष्कासित | Burhanpur press club ki karyakarini bhang

बुरहानपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी भंग, 4 आरोपित पदाधिकारी निष्कासित

जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को कराया अवगत

बुरहानपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी भंग, 4 आरोपित पदाधिकारी निष्कासित

बुरहानपुर (नवीन आड़े) - शहर के बहुचर्चित जिला अस्पताल में हुए करोड़ों के फर्जीवाड़ा कांड में पुलिस द्वारा बुरहानपुर प्रेस क्लब के चार पदाधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। इस विषय पर बुरहानपुर प्रेस क्लब द्वारा शुक्रवार को एक बैठक आहूत की गई। जिसमें चारों आरोपित पदाधिकारी एवं सदस्य को संस्था की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। साथ ही कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया।

बुरहानपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी भंग, 4 आरोपित पदाधिकारी निष्कासित

कार्यकारी सचिव निलेश जूनागढ़े ने बताया कि बुरहानपुर प्रेस क्लब की आपातकालीन बैठक गुजराती मार्केट स्थित गाँधी वाचनालय में आहूत की गई। जिसमें बुरहानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. आनंद दीक्षित उर्फ़ डॉ. सूर्यकान्त दीक्षित, संयुक्त सचिव महेश मावले, कोषाध्यक्ष राजेश निम्भोरकर एवं सदस्य संजय दुबे को सर्वसम्मति से बुरहानपुर प्रेस क्लब की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। इस दौरान संस्था संचालन हेतु तदर्थ समिति गठित की गई। जो आगामी चुनाव तक कार्य करेंगी। समिति में कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, कार्यकारी सचिव निलेश जूनागढ़े, आशीष शर्मा और त्रिलोक जैन को शामिल किया गया। प्रेस क्लब की बैठक में लिए गए प्रस्ताव से कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को संस्था सदस्यों द्वारा भेंट कर अवगत कराया गया।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News