पार्टी को अपना र्स्वस्व अर्पण करने वाले महापुरूषों को नमन - श्री पाटिल | Party ko apna sarvasv arpan karne wale mahapurusho ko naman

पार्टी को अपना र्स्वस्व अर्पण करने वाले महापुरूषों को नमन - श्री पाटिल

सिरपुर में हुए भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पाटिल ने कहा

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*  *आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

बुरहानपुर (नवीन आड़े) - बुधवार को ग्राम सिरपुर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। सभी ने भाजपा की टोपी पहनी और पार्टी के झंडे लगाए। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गजेन्द्र पाटिल ने कहा देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन एक खास अहमियत रखता है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में आज ही के दिन हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ। 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर मै। संगठन के उन सभी महापुरूषों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपना सर्वस्व अर्पण कर भाजपा को इस वैभव तक पहुंचाया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गजराज राठौर, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण पाटिल, शालिकराम पाटिल, कामेश चौकसे, हितेश चौकसे, जनपद सदस्य नवल महाराज, राजेश पाटिल, डॉ सुनिल मोरे, राजेश मोहन पाटिल, ममलेश महाजन, नवीन आढ़े, राजू प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित थे।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

Previous Post Next Post