भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि अभियान चलाया
मोहन बड़ोदिया (मनोज हांडे) - भाजपा मंडल किसान मोर्चा द्वारा मंडल बैठक वीर हनुमान मंदिर दाऊजी की बावड़ी पर आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक में पार्टी द्वारा चायाए जा रहे समर्पण निधि अभियान में किसान मोर्चे के योगदान अधिक से अधिक करने के लिए रणनीति बनाई गई। किसान मोर्चा ने समर्पण निधि में मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। बैठक में मुख्य अतिथि अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश भिलाला एवं बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर रूपरिया तथा विशेष अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि रमेशचंद्र आर्य, पनवाड़ी मंडल उपाध्यक्ष बद्रीलाल कराडा रहे।
बैठक के दौरान किसान मोर्चा मंडल महामंत्री महेश शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्रवंशी, पूर्व मंडल महामंत्री गोपाल भालोट, हेमराज पाटीदार खोरिया, अनूप सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी पवन पाटीदार, कोषाध्यक्ष कमल पाटीदार, मंडल मीडिया प्रभारी विमलेश विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिलामंत्री दिग्विजय सिंह सिसदिया, बाबूलाल मिस्त्री, मंगेश कारपेंटर, गोवर्धन पाटीदार, सरवन गुर्जर, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र बैरागी, हरीओम पाटीदार, हर्षित तेजरा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*