जेसीओ में चल रही हड़ताल हुई समाप्त | JCO main chal rhi hadtal hui samapt

जेसीओ में चल रही हड़ताल हुई समाप्त

काम पर लौटे जेसीओ कंपनी के कामगार

जेसीओ में चल रही हड़ताल हुई समाप्त

बोरगांव (चेतन साहू) - औद्योगिक क्षेत्र में प्रबंधन और श्रमिकों के बीच के विवाद को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली जेसीओ कंपनी की हड़ताल  शनिवार को प्रशासन की मध्यस्थता में समाप्त हो गई।

विगत सवा माह से कंपनी के श्रमिकों द्वारा एग्रीमेंट सहित अपने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही थी।

जिस पर शनिवार को श्रम निरीक्षक संदीप मिश्रा, तहसीलदार महेश अग्रवाल, कंपनी प्रबंधन आरआर बजाज और कामगार के उपस्थिति में वेतन समझौते को लेकर बैठक संपन्न हुई

समझौता होने के बाद में ही द्वितीय पाली से श्रमिकों ने कंपनी में पहुंचकर कार्य प्रारंभ कर दिया

श्रम निरीक्षक संदीप मिश्रा ने कहा श्रम विभाग द्वारा प्रबंधन और कामगारों के बीच सभी मुद्दों को लेकर सुलह कर दी गई है  वे अब काम पर लौट चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post