भाजपा मंडल के बूथो पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
शाजापुर (मनोज हांडे) - भाजपा मंडल मोहन बड़ोदिया के सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती मनाई गई, जिसमें सभी बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर उन्हें शत-शत नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेजसिंह राजपूत, मार्केटिंग अध्यक्ष रमेशचंद्र विश्वकर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। इस दौरान कैलाश भिलाला, मंडल कोषाध्यक्ष प्रेम सोलंकी, महेश हाड़ा, हेमराज पाटीदार, नरेंद्र बैरागी, सुरेश पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गजराज सिंंह राजपूत, मनीष प्रजापति, श्रवण गुर्जर, हरिओम पाटीदार, बाबूलाल मालवीय आदि भाजपाा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संदीप पाटीदार ने किया एवं आभार विनय बारकिया ने माना।