सांसद श्री गुप्ता आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयुष विभाग में हुआ का आयोजन अमृत महोत्सव
मंदसौर - इस कार्यक्रम के माध्यम से आयुष आपके द्वार का संदेश प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम आयुष कार्यालय 500 क्वार्टर पर प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता द्वारा कहा गया कि भारत देश को स्वस्थ रखने के लिए आयुष विभिन्न प्रकार की पद्धतियां उपलब्ध कराता है और उन सभी पद्धतियों का हमें उपयोग करना चाहिए। इसमें लोग अधिक से अधिक रुचि लें। इसके लिए भी प्रयास करना चाहिए। भारत की जो प्राचीन पद्धति है उस पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। आयुष विभाग में प्राकृतिक चिकित्सा के सारे उपकरण उपलब्ध हैं। उनके व्यापक प्रचार की आवश्यकता है। भारत को एक समय 64 कलाओं का ज्ञान था, लेकिन अब लापरवाही के कारण भूल गए। अब जगह जगह पर आयुर्वेद के आयुष द्वारा कैंप भी लगाए जा रहे हैं। जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। आयुर्वेद को बढ़ाने के लिए सरकार भी हमेशा विशेष प्रयास कर रही हैं। और इस को आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, आयुष अधिकारी सुश्री कटारा, पूर्व अधिकारी श्री ओम नाथ मिश्र, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री शांतिलाल मालवीय, श्री नानालाल अटोलिया, श्री अरविंद सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा कहा गया कि आयुष परिसर की सुविधाओं को और अच्छे से बेहतर करके संचालित किया जाएगा। आयुष हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। इसलिए इसकी पद्धतियों को अपनाना चाहिए। आज सभी औषद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे देश में 75 प्रजाति के पौधे का रोपण किया जाएगा। जिसमें जिले में 1500 पौधों का रोपण होगा। औषधि पौधे लगाने का प्रमुख उद्देश्य रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना है।