भाजपा जोबट चुनाव में जीत का इतिहास रचेगी-वीडी शर्मा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संगठनात्मक प्रवास पर अलीराजपुर एवं जोबट पहुँचे,आजाद को किया नमन
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - भाजपा के कार्यकर्ता उपचुनाव को लेकर उत्साह से भरे हुए हैं। प्रत्येक बूथ पर हमारे कार्यकर्ता चुनाव जीतने का संकल्प लेकर जुटेंगे। कुशल रणनीति, संगठन तंत्र की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में चल रही गरीब कल्याण की योजनाएं के आधार पर भाजपा जोबट विधानसभा उपचुनाव में जीत का इतिहास रचेगी। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहि। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा मंगलवार को अलीराजपुर एवं जोबट एक दिवसीय प्रवास पर थे। प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को रात्री अलीराजपुर जिले के फाटा ग्राम पहुँचे। जहां पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने स्थानीय कार्यक्रमों के साथ उपचुनाव की दृष्टि से प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। श्री शर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के पश्चात आजाद नगर स्थित स्मारक पहुंचकर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को नमन किया।
*संगठन कार्य का मजबुती ही मेरे प्रवास का उद्देश्य*
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सब अपने संगठन तंत्र के विस्तार के लिए मिलकर अलग अलग भूमिका में काम कर रहें है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है। संगठन कार्य का मजबुती ही मेरे प्रवास का मूल उद्देश्य है। भाजपा की सरकार ने गरीबों के लिए योजना बनायी। जिसे प्रभावी तरीके से हर समाज वर्ग के लोग लाभांवित हुए। प्रदेश में कुछ समय के लिए कमलनाथ सरकार आई तो उसने इन जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबी हटाने की बात नहीं करती बल्कि उनके जीवन स्तर को बदलने का काम करती है। श्री शर्मा ने कहा कि भारत के इतिहास में जिन्होंने 50 सालों तक राज किया उन लोगों ने जातियों को सिर्फ भ्रमित किया। कांग्रेस सरकार ने ओबीसी कमीशन बनाया, लेकिन संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तो सर्वप्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 ओबीसी मंत्री बनाकर यह संदेश दिया कि विपक्ष तोडने की राजनीति कर रहा और हम समाज को जोडने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ बोलने का काम करती है, जबकि भाजपा काम करने में विश्वास करती है। जनता को यह बताने के लिए जनआशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति वर्ग को सिर्फ वोट बैंक माना। लेकिन अटलजी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पृथक से जनजातीय मंत्रालय बनाकर आदिवासियों को अधिकार संपन्न बनाया।
मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष जब स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए तो विभिन्न स्थानों पर आदिवासी बंधु और कार्यकर्ताओं ने परंपरागत तरीके से मांदल और पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर स्वागत के लिए पहुंचे। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अलीराजपुर मेरा प्रिय क्षेत्र है। छात्र जीवन में कई बार इस क्षेत्र में आया हूं। इस क्षेत्र से मेरा आत्मीय जुड़ाव है।
*शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्मस्थली पर किया नमन*
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने अपने प्रवास के दौरान शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्मस्थली चन्द्रशेखर आजाद नगर पहुंचे। अलीराजपुर से आंबुआ होते हुए शर्मा ने शहीद आजाद स्मारक पहुंचकर चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, सांसद गुमानसिंह डामोर, बडवानी सांसद गजेंद्र पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराल, इंदौर विधायक रमेश मेंदोला, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भांबर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चैहान, पुर्व विधायक माधोसिंह डावर, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल एवं संगीता सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।