जिला अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ चांद में स्वागत | Jiladhyaksh va pradesh upadhyaksh ka hua chand main swagat

जिला अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ चांद में स्वागत

जिला अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ चांद में स्वागत

चाँद/छिंदवाड़ा (राजेंद्र डेहरिया) - जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गंगा तिवारी का चांद में प्रथम नगर आगमन होने पर चांद ब्लाक कांग्रेस, नगर कांग्रेस सहित कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सहित कांग्रेस परिवार के समस्त विभागो के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने आत्मीय स्वागत किया। साथ ही नगर के उमा पेट्रोल पंप, बेलबजार, अक्षित एजेंसी, कांग्रेस कार्यालय, बाजार चौक, में गिरते पानी मे जगह जगह स्वागत किया गया। स्थानीय अंबेडकर भवन में आयोजित स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का साल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। 

उक्त कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा तिवारी, क्षेत्रीय विधायक सुजीत चौधरी, पूर्व विधयाक चौधरी गम्भीर सिंह, पर्यवेक्षक अशोक तिवारी, जिला कांग्रेस के प्रखर वक्ता आनंद बक्शी, सहित ब्लाक कांग्रेस, नगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post