कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम तथा अधिकारियों ने हनुमान ताल परिसर में वृक्षारोपण किया | Collector shri kumar purushottam tatha adhikariyo ne hanuman tal parisar main vraksharopan kiya

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम तथा अधिकारियों ने हनुमान ताल परिसर में वृक्षारोपण किया

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम तथा अधिकारियों ने हनुमान ताल परिसर में वृक्षारोपण किया

रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - जिले में अधिकाधिक हरियाली के दृष्टिगत कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षीसिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया तथा अन्य अधिकारियों द्वारा बुधवार सुबह हनुमान ताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने आम नागरिकों से भी अनुरोध किया कि जिले में अधिकाधिक हरीतिमा के दृष्टिगत ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें। वृक्ष हमारे जीवन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। उपसंचालक उद्यानिकी श्री पी.एस. कनेल ने बताया कि हनुमान ताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 5 हजार वृक्षों का रोपण किया जाएगा। इनमें बोगनवेलिया, क्रोटन, कनेर, गुलाब, चांदनी, मोगरा, मधु, कामिनी, गोल्डन डूरंटा, गुड़हल, ड्रेसिंना आदि सम्मिलित है। इसके अलावा रोड के दोनों किनारों पर भी शोभायमान पौधे रोपित किए जाना है।

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, सुश्री कृतिका भीमावद, सुश्री मनीषा वास्कले, जिला योजना अधिकारी श्री बालकृष्ण पाटीदार, ईईआरइएस श्री अनूप मिश्रा, उपसंचालक कृषि श्री ज्ञानसिंह मोहनिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री रजनीश सिन्हा, परियोजना अधिकारी डूडा श्री अरुण पाठक, नगर निगम के इंजीनियर श्री सुरेश व्यास, श्री हनीफ शेख, श्री के.सी. आचार्य, श्री जी.के. जायसवाल ने भी वृक्षारोपण किया।

नेशनल हाईवे लगाएगा 10 हजार पौधे

रतलाम में चालू वर्षा सत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम की पहल पर नेशनल हाईवे डिपार्टमेंट भी 10 हजार पौधे लगाने वाला है। नेशनल हाईवे रतलाम शहर के गंगासागर क्षेत्र में स्थित नगर निगम फिल्टर प्लांट परिसर में वृक्षारोपण करेगा। इसके लिए बुधवार प्रातः कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मीनाक्षीसिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया, निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह  भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post