सही वस्तुएं, सही कीमतों पर, सही समय पर सभी को उपलब्ध करायें, संयम, धैर्य के साथ दीर्घ ह्दय से जनता की सेवा करें
जिला कलेक्टर ने जिले के व्यापारियों को दिया धन्यवाद
बुरहानपुर (अमर दिवाने) - महाराष्ट्र राज्य का सीमावर्ती जिला होने के बावजूद बुरहानपुर जिले में कोरोना संक्रमण की दर कम होती नजर आ रही हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह ने जिले के समस्त व्यापारियों के लिए वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा हैं कि जिस प्रकार आपने पिछले दिनों में बहुत ही अच्छे से अपनी सेवाएं जनता को दी हैं। उसी प्रकार आगे भी आप नियमानुसार/प्रशासन द्वारा दी गयी अनुमति अनुसार/होम डिलेवरी के माध्यम से सेवाएं देते रहें।
मेरा सभी व्यापारियों से अनुरोध है कि यह समय अत्यंत कठिन हैं, इसमें आपकी भूमिका बहुत अहम हैं। अभी तक जिस प्रकार आपने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपनी सेवाएं दी हैं। उसी प्रकार आगे भी धैर्य एवं संयम के साथ दीर्घ ह्दय से बुरहानपुर की जनता की सेवा करें।
महामारी के इस दौर में वस्तुएं/सामग्रियों की उपलब्धता बनाये रखें, वस्तुओं के दामों को लेकर संयम बनाये रखें तथा कालाबाजारी/मुनाफाखोरी जैसे कार्यो में संलिप्त ना रहें। क्योंकि यह कानून एवं मानवता दोनों ही दृष्टि से गलत हैं।
मुझे बुरहानपुर के समस्त व्यापारियों पर पूरा विश्वास हैं कि जिस तरह पिछले दिनों में आपने दाम को लेकर, वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर जो एक स्वच्छ वातावरण बनाये रखा हैं। उसे आगे भी बनाये रखेंगे। जिला प्रशासन आम जनता की शिकायतों को लेकर संवेदनशील हैं।
जिले के व्यापारियों से अनुरोध है कि संकट की इस घड़ी में जनता की सेवा करें। सही वस्तुएं, सही कीमतों पर, सही समय पर सभी को उपलब्ध करायें। जिला प्रशासन का साथ देने के लिए समस्त व्यापारियों को मैं धन्यवाद देता हूँ।