भाजपा नेता मंडल उपाध्यक्ष श्री कराड़ा का मनाया जन्मदिन
शाजापुर (मनोज हांडे) - भारतीय जनता पार्टी के नेता बद्रीलाल कराडा पनवाड़ी मंडल उपाध्यक्ष का जन्मदिन मोहन बड़ोदिया भाजपा मंडल द्वारा केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने साल श्रीफल, साफा एवं पुष्प माला पहनाकर मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश भिलाला के नेतृत्व में मनाया गया। जन्मदिन के दौरान बड़ी संख्या में मंडल के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी विमलेश विश्वकर्मा ने दी।
Tags
Shajapur